आज शेयर बाजार में तेजी के बीच एनएसई में मिड कैप और लार्ज कैप स्टॉक्स में Balkrishna Ind., Lakshmi Machine, Sundram Fasteners, Adani Gas, Galaxy Surfactants, KPIT Tech, IndusInd Bank, NALCO, SBI, Adani Ent.जैसे स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को मोटा मुनाफा कमवाया। बता दें शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 848.18 अंक या 1.74%17 की उछाल के साथ 49,580.73 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.35 (1.67%) अंकों की तेजी के साथ 14,923.15 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 48,732.55 पर बंद हुआ था और आज 200 अंकों की तेजी के साथ 48,990.70 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी ने 14756 से आज के कारोबार की शुरुआत की थी।
आज इन शेयरों ने किया कमाल
कंपनी का नाम | लेटेस्ट प्राइस | उछाल प्रतिशत में | दिन काLow / High |
Balkrishna Ind. | 2083.9 | 9.9 | 1877.55/2127.40 |
Lakshmi Machine | 6647.2 | 9.78 | 5910.00/6688.00 |
Sundram Fasteners | 736.35 | 8.18 | 680.05/744.00 |
Adani Gas | 1290.5 | 8.16 | 1206.00/1300.50 |
Galaxy Surfactants | 3132.1 | 7.93 | 2911.35/3176.95 |
KPIT Tech | 238.3 | 7.41 | 222.75/240.50 |
IndusInd Bank | 956.45 | 7.36 | 897.10/959.90 |
NALCO | 76 | 6.52 | 70.15/76.30 |
UTI AMC | 739.6 | 6.48 | 692.05/749.00 |
Birla Corp. | 1116.55 | 6.46 | 1045.15/1185.00 |
स्रोत: NSE
दवा कंपनी शिल्पा मेडिकेयर ने जैसे ही घोषणा की कि उसकी शाखा ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी के विनिर्माण के लिए डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है, उसके शेयरों ने उड़ना भरनी शुरू कर दी। आज एनएसई पर 465 रुपये पर खुलने वाला शिल्पा मेडिकेयर का शेयर 54.25 रुपये चढ़कर 509.80 रुपये पर बंद हुआ।