CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

UNDERSTANDING THE COST APPROACH TRICKS IN SIMPLE LANGUAGE FOR IBBI EXAMINATION

UNDERSTANDING THE COST APPROACH IN SIMPLE LANGUAGE FOR IBBI EXAMINATION

IBBI Exam में ये 4 शब्द – Reproduction cost, Replacement cost, Reproduction cost new (RCN) और Replacement cost new (RCPN) सबसे ज्यादा confusion पैदा करते हैं क्योंकि ये आपस में बहुत मिलते-जुलते हैं।जब इनमें depreciation और sinking fund जुड़ जात है, तो ये एक important case study बन जाती है। इसलिए, इसे एक Practical उदाहरण से समझना ज़रूरी है।

1) मुख्य अंतर (Core difference)

मान लीजिए आपके पास 1990 की एक पुरानी Ambassador car है जिसे valuate करना है।

  • Reproduction Cost:
    वैसी की वैसी ही “Copy” बनाना। यानी आज के समय में वही पुरानी तकनीक वाली बॉडी और वही डिजाइन इस्तेमाल करके कार बनाना। (Exact Replica)
  • Replacement Cost:
    वैसी ही “Utility” प्रदान करने वाली चीज बनाना। यानी आज के समय की तकनीक (Ex. एक modern Sedan )जो वही काम करे जो वह पुरानी कार करती थी। (Modern Substitute)

2) “New” शब्द का मतलब (RCN vs RCPN)

जब हम Reproduction cost new (RCN) या Replacement cost new (RCPN) कहते हैं, तो उसका मतलब है कि हम मान रहे हैं कि वह चीज आज नई बनकर निकली है। इसमें हम पुरानापन (age) शामिल नहीं करते।

3) Sinking fund और Depreciation का connection (The calculation loop)

(Exam में जब सवाल घुमाया जाता है, तो यह step काम आता है)

  1. a) Step 1:
    सबसे पहले आप Reproduction Cost New / Replacement Cost New (RCN) निकालते हैं।
  2. b) Step 2:
    फिर आप देखते हैं कि building पुरानी है, उस पर Depreciation लगेगा
    Formula:
    Current Value = RCN – Accumulated Depreciation
  3. c) Step 3 (Sinking fund का Role):
    Depreciation निकालने का एक तरीका Sinking fund method भी है।
    इसमें हम मानते हैं कि जो पैसा हम sinking fund में जमा कर रहे हैं, वही समय के साथ asset की value में आने वाली गिरावट (depreciation) को दर्शाता है।

याद रखें:
Sinking fund का उपयोग Replacement cost को निकालने के लिए किया जाता है, ताकि समय के साथ value का सही आकलन हो सके।

4) Case study में कैसे लिखें? (Exam strategy)

अगर exam में case study आए, तो इन 3 rules को याद रखें:

  1. a) Rule 1:
    यदि building बहुत पुरानी या ऐतिहासिक (Heritage) है, तो हमेशा Reproduction cost का उपयोग करें।
  2. b) Rule 2:
    यदि building सामान्य है और तकनीक बदल चुकी है, तो Replacement cost का उपयोग करें।
  3. c) Rule 3 (Depreciation Calculation):
    अगर question में Straight Line Method है →
    Cost – Salvage / Life
  • अगर Sinking fund method है →
    आपको Annual Sinking Fund की राशि निकालनी होगी।

5) IBBI Practice Question (Tricky Level)

Que) While valuing a 20-year-old specialized chemical plant, the valuer finds that the original technology is obsolete (पुरानी हो चुकी है). Which cost should he ideally use as a starting point?

  1. a) RCN
    b) RCPN
    c) Book Value
    d) Historical Cost

Ans → b) Replacement cost new (RCPN)
क्योंकि तकनीक पुरानी हो चुकी है इसलिए वैसी ही “copy” (Reproduction) बनाना बेवकूफी होगी। हमें आज की आधुनिक तकनीक(Modern Sedan) की कीमत (Replacement) देखनी होगी।

IBBI Exam में जब Replacement / Reproduction cost को Depreciation और Sinking fund के साथ जोड़ दिया जाता है, तो Calculation का एक खास क्रम (order) होता है।
यदि आप यह क्रम समझ गए, तो आपका सवाल कभी गलत नहीं होगा।

Detailed Description

1) Reproduction vs Replacement: गहराई से समझें

Term Technical Meaning (As per IVSC) IBBI “Keyword”
Reproduction cost new (RCN) आज की तारीख में वैसी ही duplicate संपत्ति बनाना, जिसमें वही पुरानी material & design का उपयोग हो Exact Replica (हूबहू नकल)
Replacement cost new (RCN New) आज की तारीख में उतनी ही utility (काम करने की क्षमता) वाली आधुनिक संपत्ति बनाना Modern Equivalent (आधुनिक विकल्प)

Case Study Tip:

यदि Exam में किसी building का जिक्र हो और वह आjके मानकों (standards) के हिसाब से बहुत खराब design की हो, तो वहाँ Replacement cost ही मानते हैं।
और पुराने design की कमी को “functional obsolescence” के रूप में Substract Kiya जाता है।

2) Depreciation (घटाव) के 3 मुख्य प्रकार

Valuation में केवल age के base पर value नहीं घटती। इसके अन्य कारण भी होते हैं:

(i) Physical Deterioration:
टूट-फूट, जंग लगना (Wear & Tear)

(ii) Functional Obsolescence:
डिजाइन पुराना होना (जैसे बिना lift की multi-storey building)

(iii) Economic / External Obsolescence:
बाहरी कारणों से value गिरना (जैसे building के पास कूड़े का ढेर होना)

3) Sinking Fund Method of Depreciation

→ अक्सर हम Straight Line Method (SLM) = (Cost – Salvage) / Life इस्तेमाल करते हैं, लेकिन IBBI में:

👉 Sinking Fund Method को “Correct Valuation” माना जाता है क्योंकि यह interest को भी शामिल करता है।

Logic:

इस method में माना जाता है कि depreciation की राशि हर साल बराबर नहीं होती। शुरुआती सालों में depreciation कम होता है और आखिरी सालों में तेजी से बढ़ता है।

Sinking Fund का Role:

Valuer यह गणना करता है कि अगर हर साल एक छोटी राशि (ASF) बैंक में जमा करे, तो property की life खत्म होने तक उसे Replacement cost वापस मिल जाए।

4) Case Study Solving Step by Step (The Secret Recipe)

Step 1:
Gross Value निकालना → सबसे पहले Reproduction Cost New (RCN) निकालें

Step 2:
Total Life और Remaining Life निकालें
👉 Age = 10 years & Total Life = 50 years

Step 3: Depreciation घटाएं यहाँ question में दिए गए Method को देखो :
• यदि Straight line है (RCN × Age / Total life) घटाएं।
• यदि Sinking fund Method है तो जमा हुआ fund (accumulated Sinking fund) को घटाएं।

Step 4: Salvage Value (स्क्रैप) होता तो कबाड़ की value को उसे जोड़ या घटाएं (question के language के अनुसार)

Step 5: Numerical shortcut
अगर Exam में “Sinking fund factor” दिया है :

Depreciated Replacement Cost (DRC) = RCPN – (Annual Sinking fund × Years Passed)

(Note: इसमें Interest भी जुड़ता है इसलिए Sinking fund Table का उपयोग करना बेहतर होता है।)

IBBI Exam में जब Sinking fund factor दिया हो, तो DRC (Depreciated Replacement Cost) निकालना काफी आसान हो जाता है बशर्ते आपको “Interest” का logic पता हो। साथ ही, functional obsolescence वह हिस्सा है जहाँ सबसे ज्यादा “Subjective” question बनते हैं।

इसे Step by Step गहराई से समझते हैं:

1) Sinking fund factor (SFF) से DRC निकालने का तरीका

जब Exam में SFF दिया जाता है तो इसका मतलब है कि Depreciation , Sinking fund Method से निकालना है।

DRC = RCN New – [ ASF × ((1+i)^m – 1) / i ]

लेकिन Exam में इतना लम्बा Calculation करने के बजाय आपको एक Shortcut अपनाना चाहिए:

  1. a) ASF (Annual Sinking fund) = (RCN – Salvage value) × SFF
  2. b) Accumulated Depreciation निकालें:
    जितने साल संपत्ति old हो चुकी है (say m year)
    उतने सालों में वह fund कितना Accumulate हुआ होगा (Interest के साथ)
    इसके लिए Exam में अक्सर “Amount of Re.1 per annum” की value दी रहती है।
  3. c) Final DRC
    DRC = RCN – accumulated depreciation

(Note: यदि हम Sinking fund Method में initial years में Depreciation कम होता है क्योंकि fund पर Interest कम मिलता है, और last (आखिरी) years में यह बहुत तेज हो जाता है।)

2) Functional obsolescence निकालने का तरीका (Detail में)

इसका मतलब है Design, तकनीक या उपयोगिता में कमी के कारण Value का गिरना
(जैसे: एक पुरानी factory जिसमें बड़ी मशीनें लगी हों, पर जगह कम हो; जिससे नई मशीनें नहीं लग सकती)

इसे निकालने के  2 मुख्य तरीके हैं जो IBBI पूछता है:

  1. A) Capitalization of Excess Operating Cost

अगर old Machine/Building की वजह से आपका खर्च बढ़ रहा है:

Step 1:

पुरानी Building & New modern Building के operating खर्चों का अंतर निकालें।
(जैसे पुरानी Building में Labour cost ₹10,000 ज्यादा है)

Step 2:

इस अंतर पर Tax घटाएँ (Net of tax)

Step 3:

इस Net बचत को property की बाकी बची life के लिए Capitalize करें (YPया PV का उपयोग करें)

👉 Result:
यही आपकी Functional Obsolescence की value है।

  1. B) Cost to Cure Method (सुधार की लागत)

यदि कमी को सुधारा जा सकता है (Curable)

तरीका:

इस कमी को ठीक करने में कितना पैसा लगेगा?
(Ex: old lift को new lift से बदलना)

Rule:

यदि सुधार की लागत, सुधार के बाद होने वाले value gain से कम है,
तो उसे Curable माना जाता है।
अन्यथा वह Incurable है।

3) IBBI Exam: Case Study Logic

Exam में आपको फंसाने के लिए यह सवाल दिया जा सकता है:

👉 एक 10 साल पुरानी building की Reproduction cost ₹1 Crore है,
लेकिन आज की आधुनिक (modern) building Replacement ₹80 lakh में बन सकती है।

👉 यहाँ पर ₹20 lakh (1 crore – 80 lakh)
👉 Functional Obsolescence है क्योंकि आज की तकनीक सस्ती और बेहतर है।

4) IBBI “Killer” Concept (Obsolescence vs Depreciation)

  • Physical Depreciation:

Age के साथ शरीर का बूढ़ा होना

  • Functional Obsolescence:

शरीर ठीक है, लेकिन आज की दुनिया के हिसाब से skills का पुराना हो जाना

  • Economic Obsolescence:

आपके पास सब कुछ सही है, लेकिन बाहर की market की वजह से value गिर गई

Important Topic:
Salvage vs Scrap Value (कबाड़ का अंतर) और Economic Obsolescence का concept
अक्सर RCN / RCPN से value निकालते समय confuse करता है।
इसे एक professional valuer की तरह समझना ज़रूरी है।

1) Salvage Value vs Scrap Value (कबाड़ का अंतर)

  • Salvage Value:

संपत्ति की life खत्म होने के बाद, अगर उसके कुछ हिस्से दोबारा काम में आ सकते हैं
(Ex: पुरानी building की windows, doors, structural members)
तो उसकी value हमेशा scrap से ज्यादा होती है

  • Scrap Value:

जब संपत्ति केवल कबाड़ (material) के भाव बेची जाती है
(जैसे building का मलबा या machine का लोहा)
इसमें चीज़ को तोड़कर बेचा जाता है।

RCN / RCPN में Connection:

👉 जब हम Depreciation निकालते हैं, तो हम केवल उस value पर
Depreciation लगाते हैं जो Decrease होने वाली है।

Formula:

Depreciable Amount = Replacement cost new (RCPN) – Salvage Value

Logic:

क्योंकि Salvage value आपको अंत में वापस मिल जाएगी, इसलिए उस पर Depreciation नहीं लगाना चाहिए

2) Economic Obsolescence (बाहरी अप्रचलन)

यह Physical या Functional से बिल्कुल अलग है। यह property के अंदर की कमी नहीं बल्कि बाहर के माहौल की कमी है।

Example: आपकी factory बहुत आधुनिक है (No functional obsolescence), नई है (No physical depreciation), लेकिन सरकार के नए कानूनों में प्रदूषण नियमों के कारण work बंद होने की आशंका है। अब आपकी property की future की value गिर गई—इसे Economic obsolescence कहते हैं।

  • Valuation में Rule: इसे हमेशा अंत में घटाया जाता है।

Formula:
DRC = (RCPN – Physical – Functional) × (1 – Economic obsolescence)

3) सबको एक साथ जोड़कर Case Study (The Master logic)

मान लीजिए आप एक ऐसी factory का valuation कर रहे हैं जिसकी तकनीक पुरानी हो गई है और बाजार में मंदी है।

  1. a) Step 1 (RCPN): पहले देखो कि आज उसी क्षमता वाली आधुनिक factory कितने में बनेगी? (Replacement cost new)
  2. b) Step 2 (Functional):
    अगर पुरानी factory का design खराब है और बिजली ज्यादा खाती है, तो उस extra खर्च को “Capitalise” करके घटाएं।
  3. c) Step 3 (Physical):
    Age के हिसाब से depreciation घटाएं (यहाँ Sinking fund Method का इस्तेमाल करें)
  • Sinking fund logic: हमेशा ध्यान रखें कि life end होने पर Replacement cost – Salvage cost दोबारा इकट्ठा करना होता है।
  1. d) Step 4 (Economic):
    अंत में देखें कि मंदी के कारण value कितनी और कम करनी है।

4) IBBI Exam: Tricky Points जहाँ question फंसाता है

  • Sinking fund Rate:
    यदि Exam में Sinking fund का interest rate बढ़ जाए तो Annual Sinking fund (ASF) कि Installment कम हो जाएगा
    (क्योंकि अब पैसा जल्दी बढ़ेगा)
  • RCN vs RCPN:
    अगर सवाल में “Exact Replica” बनाने की बात है तो RCN उठाएं। अगर “Same Utility” की बात है तो RCPN (Replacement cost new) उठाएं।
  • Insurable functional obsolescence:
    यदि design की कमी को ठीक करने का खर्च उसकी value बढ़ाने से ज्यादा है तो उसे Insurable मानकर सीधा Value से घटा दें।

Replacement cost और Sinking fund के concept बहुत ही Important और Advanced concept हैं जिन्हें IBBI में अक्सर कठिन सवाल बनते हैं जैसे:
Years Purchase (YP) और Capitalized Value

जब आप Sinking fund की बात करते हैं तो
Valuation की दुनिया में इसे सीधे Years Purchase (dual rate) से जोड़ा जाता है।

1) Years Purchase (YP) और Sinking fund का रिश्ता

→ Exam में जब आपसे किसी property की Capitalized Value पूछी जाए, तो आप इस formula में फंस सकते हैं:

Value = Net Annual Income × Years Purchase (YP)

  1. a) Single Rate YP: जहाँ हम सिर्फ ब्याज (Interest) देखते हैं।
  2. b) Dual Rate YP: यहाँ Sinking fund की entry होती है इसमें हम मानते हैं कि investor दो जगह निवेश करता है:
    उसे अपनी पूंजी पर interest मिलता है (Remunerative Rate)
    • उसकी पूंजी दुबारा इकट्ठा करने के लिए वह Sinking fund में पैसा जमा करे (Accumulating Rate)

2) Asset Life: Physical Life vs Economic Life
– Valuation Report और RCN/RCPN Calculation में यह शब्द बहुत आते हैं।

  1. a) Physical Life: जब तक Building खड़ी रह जाए (जैसे 100 साल)
  2. b) Economic Life: जब तक Building से Income करना फायदेमंद हो (Ex: 60 साल)
  3. c) IBBI Point: Sinking fund हमेशा Economic life के basis पर calculate किया जाता है,
    क्योंकि Physical life चाहे ज्यादा हो लेकिन Valuer के लिए वह property तब बेकार है जब वह कमाई देना बंद कर दे।

3) Curable vs Incurable Obsolescence
आपने functional obsolescence पढ़ा लेकिन इसके अंदर दो categories होती हैं:

  1. a) Curable:
    जिसे ठीक करना सस्ता हो (Ex: old windows हटाकर नई लगाना) यहाँ Valuation में सीधा “Cost to cure (सुधार का खर्च)” घटाया जाता है।
  2. b) Incurable:
    जिसे ठीक करना असंभव या बहुत महंगा हो (Ex: Building की नींव कमजोर होना या पूरा design ही गलत होना) यहाँ हम “Loss of Income (आमदनी का नुकसान)” को Capitalize करके घटाते हैं।

4) Life के आधार पर Depreciation का जाल

IBBI में एक question अक्सर पूछा जाता है: अगर किसी property की maintenance बहुत अच्छी की जाए तो क्या होगा?

  • जवाब:
    उसकी Physical life बढ़ जाएगी, लेकिन उसकी Economic life (तकनीक पुरानी होने के कारण) कम हो सकती है इसलिए Depreciation calculate करते समय हमेशा “Effective age” और “Economic life” का अनुपात देखना चाहिए।

Exam Shortcut Case Study

Que: A building की Replacement cost new (RCQN) Rs. 50 lakh है, उसकी total Economic life 50 साल है और यह 10 साल पुरानी है। Sinking fund पर 4% ब्याज मिलता है।

Trick:
अगर Exam में Sinking fund Method से depreciation निकालने के लिए कोई Table न दी हो, तो समझ जाइए कि question Straight line method का ही है, बस आपको confuse करने के लिए Sinking fund का नाम लिया गया है। लेकिन अगर table दी हो तो हमेशा Table वाली Value ही लें।

Class 1

★ तीनों Method like (1) SLM (2) Constant % age method & (3) Sinking fund method से Depreciation अलग आने का सबसे बड़ा कारण है
समय और ब्याज का गणित (Time Value of money)”
आइए एक उदाहरण से समझते हैं और फिर तीनों का तुलना देखते हैं।

The Expert level Numerical (IBBI Oriented)

The Data
a) Replacement cost New (RCN) = Rs 5,00,00,000 (5 करोड़)
b) Salvage value (S) = Rs 25,00,000 (5%)
c) Total Economic life (N) = 60 years
d) Effective age (t) = 40 years
e) Interest rate = 8% (sinking fund के लिए age दे रखा है)

Solution

Step 1: Straight line method (SLM) – “the constant wear”
→ IBBI इसे “Physical Deterioration” मानती है

formula:
D = (RCN – S) / N × t

= (5,00,00,000 – 25,00,000) / 60 × 40
= 4,75,00,000 / 60 × 40
= 7,91,666.67 × 40 = Rs 3,16,66,667/- (Depreciation)

Current value / depreciated value
= 5,00,00,000 – 3,16,66,667 = 1,83,33,333

Step 2: Constant % age (WDV) – “the Rapid Decline”
→ इसे “Diminishing Balance method” भी कहते हैं, यह मानता है कि शुरुआत में asset की utility (उपयोगिता) बहुत तेजी से गिरती है।

  1. a) Find Rate (r):
    = 1 – (S / RCN)^(1/N)
    = 1 – (25,00,000 / 5,00,00,000)^(1/60) = 4.87%
  2. b) Value after 40 years:
    = RCN × (1 – r)^t
    = 5,00,00,000 × (1 – 0.0487)^40

Current value / depreciated value
= 67,86,875/-

Accumulated Depreciation
= 5,00,00,000 – 67,86,875
= 4,32,13,125/-

Step 3: Sinking fund Method – “Interest Driven Back load”
→ IBBI के अनुसार यह Method “Accumulation of replacement fund” के लिए बेहतर है।

  1. a) Find Annual Sinking fund (ASF) (जमा राशि):
    = (RCN – S) × [ i / ((1+i)^N – 1) ]

= (5,00,00,000 – 25,00,000) × [ 0.08 / ((1.08)^60 – 1) ]
= 4,75,00,000 × 0.00079
= 37,525/Year

  1. b) Depreciation after 40 years:
    = ASF × [ ((1+i)^t – 1) / i ]
    = 37,525 × [ ((1.08)^40 – 1) / 0.08 ]

Depreciation = 97,20,851

Current value / depreciated value
= 5,00,00,000 – 97,20,851 = 4,02,79,149

Comparison for each source

Method — 40 साल का depreciation — Depreciated Value

  1. SLM → Rs 3,16,66,667 → 1,83,33,333
  2. Constant % (WDV) → Rs 4,32,13,125 → 67,86,875
  3. Sinking fund → Rs 97,20,851 → 4,02,79,149

IBBI Exam Reasoning

1) WDV में Value सबसे कम (67.86 lakh) क्यों आई?
Cause: इसे “accelerated depreciation” कहते हैं। यह मानता है कि जैसे ही building पुरानी होती है उसकी “Efficiency” और “Marketability” तेजी से गिरती है।

IBBI Word: यह विधि “Obsolescence (अप्रचलन)” को बहुत जल्दी शामिल कर लेती है। इसलिए 40 साल बाद Building की value लगभग Scrap (कबाड़) के बराबर पहुँच जाती है।

2) SLM में Value बीच में (1.83 करोड़) क्यों बची?
Cause: यह constant wear & tear मानता है। यह ना तो Market देखता है ना Interest, यह बस एक सीधी रेखा  (Straight line) है।

IBBI Word: यह सबसे “Conservative” (रक्षात्मक) और सरल तरीका है, जो केवल Physical age or effective age पर Based है।

3) Sinking fund में Value सबसे ज्यादा (4.02 करोड़) क्यों बची?
Cause: इसे “Interest Bearing method” कहते हैं। यहाँ depreciation की भरपाई सिर्फ आपकी pocket से नहीं बल्कि उस पैसे पर मिलने वाले 8% interest से भी हो रही है।

IBBI Word: यह “Time value of money (TVM)” का इस्तेमाल करता है क्योंकि interest का पैसा fund में जुड़ता रहता है, इसलिए asset की book value बहुत धीरे-धीरे गिरती है।
यह method  building की physical condition nahi dekhne ke  बजाय fund के accumulation पर focus करता है, इसलिए value सबसे ज्यादा बचती है।

Expert Summary

  1. WDV: कंजूस नजरिया (Value कम दिखाता है)
  2. SLM: संतुलित नजरिया (सबके लिए बराबर)
  3. Sinking fund: उदार नजरिया (Value ज्यादा रखता है)

IBBI Exam में सीधे सवाल कम और “Traps (जाल)” ज्यादा होते हैं। Calculation तो कोई भी Calculator से कर लेगा, लेकिन Theory में शब्दों का खेल होता है, जहाँ अच्छेअच्छे Valuers फंस जाते हैं।

इन तीन Methods (SLM, WDV, Sinking fund) में 3 मुख्य जाल दिए हैं, जिन्हें आपको याद कर लेना चाहिए:

Trap 1: Salvage Value (S) का खेल

  1. a) SLM और Sinking fund में: इन दोनों के formula में हम (RCN – S) करते हैं, यानी इनका focus value के difference पर होता है, इसलिए Depreciation कम होने वाली है।
  2. b) WDV (Constant %) में Trap: यहाँ सबसे बड़ा जाल है! WDV के formula में Salvage value कभी zero नहीं होती क्योंकि अगर आप (S = 0) रख दें, तो
    1 – (0/RCN)^(1/n) = 1
    यानी 100% Depreciation आएगा, जो असंभव है।
  3. c) IBBI Exam question: किस method में Salvage value का hona necessary है?
    Ans → Constant % age method (WDV method)

Trap 2: “Book Value” बनाम “Market Value”

  1. a) Sinking fund का Trap:

यह Method Building की Physical हालत नहीं देखता।
यह सिर्फ एक “fund” बनाने की प्रक्रिया है। हो सकता है Building fall कर रही हो, लेकिन Sinking fund के हिसाब से इसकी value अभी भी बहुत ज्यादा (Rs 4 crore)
दिख रही हो।

  1. b) IBBI Trap: क्या Sinking fund Method building की वास्तविक भौतिक स्थिति (Physical condition) को दिखाता है?

Ans: बिल्कुल नहीं! यह केवल “accounting और interest” पर आधारित है।

Trap 3: “Annual Depreciation” की दिशा (Trend)

→ Exam में Graph या Trend पूछा जाता है यहाँ Student confuse होते हैं (or commonly)

  1. a) SLM: Depreciation की राशि हर साल (constant) रहती है।
  2. b) WDV: Depreciation की राशि हर साल (decreasing) जाती है (क्योंकि value कम होती रहती है)।
  3. c) Sinking fund: Depreciation की प्रभावी राशि हर साल बढ़ती (increasing) जाती है
    (क्योंकि हर साल ब्याज की रकम बढ़ती जाती है)।

Expert सवाल (Interview Trap):

Que: अगर ब्याज दर (interest rate) बढ़ जाए तो Sinking fund method में Depreciation पर क्या असर पड़ेगा?

Concept: अगर बैंक ज्यादा interest देगा, तो आपको अपनी जेब से कम पैसे (कम किस्त) जमा करनी पड़ेगी।

Result: Interest बढ़ने से “annual sinking fund” की किस्त कम हो जाती है।

Class No 3

IBBI Examiner का एक favourite इलाका अभी भी बचा है, जहाँ से
“Numerical” और “Theory” दोनों का combo बनता है, इसे कहते हैं—
“Sinking fund vs Depreciation fund” और Dual Rate का concept।
→ आपने ये समझ लिया तो आपको Depreciation का chapter आपके close है।

Trap No.1: “Sinking fund की किस्त (Installment) निकालना

→ Exam में Depreciation नहीं बल्कि annual sinking fund (ASF) की राशि पूछी जाती है।

IBBI Trap question: “यदि Interest rate, increase होती है तो वार्षिक किस्त (Installment) पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?’’

Logic: अगर Bank 6% की जगह 10% interest दे रहा है तो आपको 1 crore जमा करने के लिए हर साल अपनी जेब से कम पैसे देने पड़ेंगे क्योंकि ब्याज (interest) ज्यादा काम कर रहा है।

निष्कर्ष: Interest Rate बढ़ने से “Annual Installment” घटती है।

Trap No.2: “Book Value vs Market Value” का गहरा सवाल

→ IBBI अक्सर एक Assertion-Reason (कथन-कारण) वाला सवाल पूछता है।

  1. a) Assertion: Sinking fund Method Building की “Fair Market Value (FMV)” को सही नहीं दर्शाता।

Reason: क्योंकि यह Physical wear & tear को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है।

सत्य (Truth): यह बिल्कुल सही है। Sinking fund सिर्फ एक “Mathematical provision” है जबकि WDV (constant %) Market की सच्चाई (Market reality) के ज्यादा करीब होता है।

Trap No.3: “Effective age & Economic life का अनुपात

Formula:

Depreciation amount = Effective age / Total economic life × (RCN – Salvage)

→ यहाँ Trap यह है कि अगर Building का Renovation (interior/exterior) हो जाए तो Effective age कम हो जाती है, जिससे Depreciation भी कम हो जाता है और Value बढ़ जाती है।

Practical check

→ जब आप Report बनाएंगे तो याद रखिए:

  1. a) Industrial Building / Machinery/Capital gain valuation → के लिए हमेशा WDV Best है
  2. b) Government / Long term lease → के लिए Sinking fund इस्तेमाल होता है
  3. c) General Residential / Insurance → के लिए SLM मान्य है

Class-4

आपने जो Interest rate & Installment का संबंध पढ़ा है उसे हम Inverse Relation (विपरीत संबंध) कहते हैं।
यही समझाने के लिए हम एक ही लक्ष्य (Goal) को दो अलग-अलग तरीकों पर check करेंगे।

Practical Numerical: “The Interest Rate Trap”

Data:
(S) Sinking fund = ₹1,00,00,000 (1 Crore) — यह वह पैसा है जो हमें Building के अंत में चाहिए।
n = 20 years

Case 1
जब Interest rate (i) कम है (i.e. 6%)

→ यहाँ Bank कम Interest दे रहा है, तो आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे डालने होंगे

formula: ASF = S × i/(1+i)n−1

where (S) → Replacement cost − Salvage value

= 1,00,00,000 × 0.06/(1.06)20−1
= 1,00,00,000 × 0.06/2.207

2,71,800 (Installment or वार्षिक किस्त)

Case 2
जब ब्याज दर (i) बढ़ गई है (10%)

→ अब Bank ज्यादा मदद कर रहा है, तो आपकी किस्त घटनी चाहिए

formula: ASF = S × i/(1+i)n −1

= 1,00,00,000 × 0.10/(1.10)20 −1
= 1,00,00,000 × 0.10/5.727

= 1,74,600 (Installment or वार्षिक किस्त)

Mathematical conclusion

Interest rate → Installment → Difference

6% → Rs 2,71,800
10% → Rs 1,74,600

→ Rs 97,200 की कमी

IBBI Exam logic

→ जैसे-जैसे Interest बढ़ता है formula का Denominator (1+i)ⁿ − 1 बहुत तेजी से बढ़ता है (Compounding की वजह से)
इसके बढ़ने से पूरी किस्त (ASF) की value घट (decrease) जाती है।


Published by: Council of Engineers and Valuers (CEV)

GET FULL NOTES BY ER. NARENDER PARTAP SINGH



https://youtu.be/XRCXR4aw6Bo?si=IKuK_L6VnaJnl-43

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top