Gold Price Today 28th July 2021 : आज सर्राफा बाजारों में सोने की चमक बढ़ी है तो चांदी में गिरावट जारी है। इसके बावजूद आज यानी बुधवार को सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से करीब 8340 रुपये सस्ता है। सर्राफा बाजार में मंगलवार के मुकाबले आज सोने का हाजिर भाव 190 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 47914 रुपये पर खुला, जबकि चांदी में 558 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है। अब चांदी 66430 रुपये पर आ गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47722 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43889 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35936 रुपये हो गया है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार दे रही है घर बैठे 15 लाख रुपये कमाने का मौका, करना होगा बस ये काम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 28 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु | 28 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 27 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 47914 | 47724 | 190 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 47722 | 47533 | 189 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 43889 | 43715 | 174 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 35936 | 35793 | 143 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28030 | 27919 | 111 |
Silver 999 | 66430 रुपये प्रति किलो | 66988 रुपये प्रति किलो | -558 रुपये प्रति किलो |
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।