link your pf uan with aadhaar number before september 1 2021 | PF अकाउंट को आज ही Aadhaar नंबर से करें लिंक, 1 सितंबर से कंपनी नहीं डालेगी आपके अकाउंट में पैसे
नई दिल्ली: EPFO Link Aadhaar: अगर आपने अबतक अपना PF अकाउंट आधार से लिंक नहीं किया है तो फटाफट कर लीजिए, क्योंकि 1 सितंबर के बाद आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नए नियम के मुताबिक सभी EPFO खाताधारकों को अपना UAN नंबर Aadhaar से लिंक कराना होगा.











