CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

shani sade sati and dhaiya period calculator saturn transit in Aquarius- 2022 shani rashi parivartan in kumbh predictions horoscope rashifal – Astrology in Hindi

अगले साल यानी 2022 में कुछ राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। इन राशियों पर शनिदेव की बुरी नजर पड़ रही है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। शनि को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि का राशि परिवर्तन अगले साल यानी 2022 में होगा। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं साल 2022 में किन राशियों पर रहेगी शनि की बुरी नजर…2022 में कुल 8 राशियां पर रहेगी शनि की बुरी नजर

  • 29 अप्रैल, 2022 को शनि के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि के प्रभाव में धनु, तुला, मिथुन, मकर और कुंभ राशि पहले से हैं। मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के भी शनि के प्रभाव में आने से कुल 8 राशियां शनि के प्रभाव में आ जाएंगी।

साल के अंत तक ये राशि वाले रहेंगे शनि के अशुभ प्रभावों से दूर, इस वर्ष खूब मिलेगा मान- सम्मान और यशशनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये कामरोजाना करें हनुमान चालीसा का पाठ

  • हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शिवलिंग पर जल अर्पित करें

  • भगवान शिव की कृपा से शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

अगस्त में मंगल नहीं बदलेंगे राशि, इन लोगों को कुछ समय तक रखना होगा सावधान, धन- हानि के संकेतशनि चालीसा और मंत्र का जप करें

  • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनि देव के बीज मंत्र का जप करें। शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।

इस मंत्र का जप करें

  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top