CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Shani Vakri 2021: Saturn will be retrograde from May 23 to October 11 know what will be the effect on your zodiac during this period read astrological predictions

न्यायकारक ग्रह शनि 23 मई को वक्री होने जा रहे हैं। 11 अक्टूबर  को मार्गी होंगे। भारत देश की राशि कर्क है। अपनी ही राशि मकर में विराजमान होने के कारण शनि का वक्री होना शासक और जनता, दोनों को पीड़ित करेगा। शनि के वक्री होने के मौसम पर भी प्रभाव देखने को मिलते हैं। अशुभ फलों को रोकने के लिये गणेश और हनुमान पूजा से लाभ होगा। आइए जानें कि किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है-

Shani Sade Sati Ke Upay : कुंभ, धनु और मकर राशि पर है शनि की साढ़ेसाती, इस उपाय से मिलेगा आराम

मेष : आय में वृद्धि हो सकती है, तो खर्चे भी बढ़ सकते हैं।  जीवनसाथी का सम्मान करें। नए व्यापार में भय हो सकता है।
वृष : धन को लेकर  कभी खुशी, कभी संकट हो सकता है। अचानक विदेश यात्रा संभव है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।

Shani Vakri 2021 : शनि के वक्री होने से इन राशियों को 141 दिनों तक रहना होगा सावधान, जानें उपाय

मिथुन : कार्यक्षेत्र में विरोध। जीवनसाथी-साझेदार की सेहत पर ध्यान दें। वाणी संयम जरूरी। मित्रों से विवाद।
कर्क : कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। साझेदारों में मनमुटाव समाप्त होगा। अनिद्रा से तनाव। विदेश संपर्क से लाभ होगा।
सिंह : निवेश जल्दबाजी में न करें। शत्रु परेशान कर सकते हैं। विवाह प्रस्ताव पर सोच-समझ कर निर्णय लें। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। धन की कमी महसूस करेंगे।
कन्या : संतान सुख में बाधा। आय में कमी। उच्चशिक्षा में गुरुजनों का सम्मान करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।
तुला : अध्यात्म में रुचि होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है। धन के लिए प्रयास करना होगा। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।
वृश्चिक : भाई-बहन में विवाद हो सकता है। संचित धन में कमी। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। यात्रा में ठगी से बचें।
धनु : आजीविका के कारण दूर जाना पड़ सकता है। बुजुर्गों को सम्मान दें। सेहत को लेकर तनाव हो सकता है।
मकर : सेहत को लेकर तनाव रहेगा। वाहन सुख में कमी होगी। संचित धन में कमी हो सकती है। सोचसमझ कर निर्णय लें।
कुंभ : सेहत पर ध्यान दें। निवेश करने के लिये अच्छा समय नहीं है। विदेश यात्रा अभी न करें। धन अचानक मिल भी सकता है। परिजनों से विवाद संभव। मानसिक कष्ट।
मीन : सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन मिल सकता है, तो विदेशी मित्र से लाभ होने के योग भी हैं।

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top