CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Gold Price Today 27 May 2021: gold prices trading lower on mcx check the current rates | Gold Price Today, 27 May 2021: सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, देखिए सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट

Gold, Silver Rate Update, 27 May 2021: सोना एक बार फिर 49,000 रुपये से नीचे फिसल चुका है. चांदी में भी आज नरमी देखने को मिल रही है. आज शुरुआती कारोबार में ही काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.  सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोना सस्ता हुआ है, चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं.

MCX Gold: बुधवार को सोने वायदा में अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी, लेकिन अंत में इसमें हल्की मुनाफासवूली देखने को मिली और ये करीब 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ. कल सोना 49220 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था, लेकिन ज्यादा देर वहां टिका नहीं रह सकता. आज सोने में काफी सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है. फिलहाल ये 48780 रुपये के इर्द गिर्द ही ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: 1.5 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी, PF, ग्रेच्युटी में भी होगा इजाफा

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार                  48553/10 ग्राम
मंगलवार                48867/10 ग्राम
बुधवार                   48784/10 ग्राम
गुरुवार                   48780/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार                  48474/10 ग्राम
मंगलवार                 48307/10 ग्राम
बुधवार                   48674/10 ग्राम
गुरुवार                   48544/10 ग्राम
शुक्रवार                  48404/10 ग्राम

दो हफ्ते पहले सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार                  47951/10 ग्राम
मंगलवार                 47633/10 ग्राम
बुधवार                    47482/10 ग्राम
गुरुवार                   47438/10 ग्राम
शुक्रवार                  47676/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7420 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 48780 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 7420 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का जुलाई वायदा भी कल बुरी तरह टूटकर बंद हुआ है. चांदी में कल 750 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई. आखिरी घंटे में आई मुनाफावसूली के चलते ये 71390 के लेवल पर बंद हुआ. आज भी इसमें सुस्ती है. ये 100 रुपये की गिरावट के साथ 71300 रुपये प्रति किलो के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. तीन दिनों में चांदी 850 रुपये तक सस्ती हो चुकी है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               71811/किलो
मंगलवार              72140/किलो
बुधवार                 71411/किलो
गुरुवार                71300/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               74371/किलो
मंगलवार              74223/किलो
बुधवार                72374/किलो
गुरुवार                72050/किलो
शुक्रवार               71049/किलो

दो हफ्ते पहले चांदी के रेट्स

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               71544./किलो
मंगलवार             71929/किलो
बुधवार                71121/किलो
गुरुवार                70473/किलो
शुक्रवार              71085/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 8680 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8680 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 71300 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. आज सर्राफा बाजार में सोना 49033 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट चल रहा है जबकि बुधवार को भाव 49195 रुपये थे. इसी तरह चांदी में भाव भी कम हुए हैं,  आज चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 70936 रुपये प्रति किलो है, जबकि बुधवार को रेट 71866 रुपये थे.

ये भी पढ़ें- June में आने वाले हैं कई बड़े बदलाव! लागू होंगे Income Tax, Banking, निवेश से जुड़े नए नियम

LIVE TV

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top