CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Ind Vs Eng 3rd Test Live Cricket Score Leeds Test Day 3 News In Hindi  – Ind Vs Eng Live Score: पुजारा ने लगाया टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 120 के पार

08:58 PM, 27-Aug-2021

पुजारा ने लगाया टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक

51वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 91 गेंदों में चौके के साथ फिफ्टी पूरी की।

08:40 PM, 27-Aug-2021

रोहित शर्मा 59 रन बनाकर आउट

48वें ओवर की चौथी गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना शिकार बनाया। रोहित 156 गेंदों में 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया।

08:17 PM, 27-Aug-2021

चायकाल तक भारत का स्कोर 112/1

चायकाल तक भारत ने 46 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 59 और चेतेश्व पुजारा 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:59 PM, 27-Aug-2021

रोहित और पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है।

07:44 PM, 27-Aug-2021

रोहित ने जड़ा पचासा

रोहित शर्मा ने 38वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 125 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

06:26 PM, 27-Aug-2021

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। 22 ओवर्स के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:34 PM, 27-Aug-2021

लंच तक भारत का स्कोर 34/1

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। क्रेग ओवरटन ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। लंट तक भारत का स्कोर 34/1.

05:10 PM, 27-Aug-2021

15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 20/0

15 ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 14 और केएल राहुल 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:42 PM, 27-Aug-2021

नौ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 14/0

नौ ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:11 PM, 27-Aug-2021

भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। रोहित और राहुल ओपनिंग करने आए हैं। पहला ओवर एंडसरन डाल रहे हैं। तीन ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए हैं।

03:52 PM, 27-Aug-2021

इंग्लैंड टीम पहली पारी में 432 रन पर सिमटी

इंग्लैंड टीम पहली पारी में 432 रन पर सिमटी। भारत ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 354 रन की बढ़त मिली है। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 423/8 से खेलना शुरू किया था।

03:46 PM, 27-Aug-2021

शमी ने ओवरटन को किया चलता

तीसरे दिन की शुरुआत में ही मोहम्मद शमी ने 132वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रेग ओवरटन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ओली रॉबिन्सन को (0) को पवेलियन भेजा। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम 432 रन पर ऑलआउट गई।

03:33 PM, 27-Aug-2021

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन का पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला।

02:46 PM, 27-Aug-2021

IND vs ENG LIVE Score: पुजारा ने लगाया टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 120 के पार

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है…भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने कप्तान रूट (121) की लाजवाब शतकीय पारी और डेविड मलान (70) के साथ तीसरे विकेट पर 139 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 8 विकेट पर 423 रन बना लिए हैं। पहली पारी में महज 78 रन पर लुढ़कने वाली भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड की कुल बढ़त 345 रन की हो गई थी। क्रेग ओवरटन 24 रन पर नाबाद हैं रोबिन्सन ने खाता नहीं खोला है। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा शतक रहा। टेस्ट क्रिकेट में उनका कुल 23वां और भारत के खिलाफ आठवां शतक है।

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top