CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Coronavirus Vaccination To Touch 1 Crore Vaccination Mark In A Day In July 27 Updates In Hindi – लड़ेंगे कोरोना से: देश में आज लगे रिकॉर्ड 93 लाख से ज्यादा टीके, कुल आंकड़ा 62 करोड़ के पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:00 PM IST

भारत में कोरोना टीकाकरण
– फोटो : पीटीआई (फाइल)

ख़बर सुनें
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में शुरू किया गया देशव्यापी टीकाकरण अभियान बेहद शानदार रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार को देशभर में 93 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। यह अभी तक एक दिन में टीकाकरण का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा अब 62 करोड़ से अधिक हो गया है।

देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को 85 दिन लगे थे। वहीं, 10 से 20 करोड़ के निशान पर हम 45 दिन में पहुंचे। 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचे। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।केरल में लगातार तीसरे दिन नए मामले 30 हजार से ज्यादा
केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के  32,801 नए मामले सामने आए। अब राज्य में इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 39.45 लाख हो गई। वहीं, 179 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 20,313 हो गई।  उल्लेखनीय है कि केरल में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 30 हजार से अधिक रही है।राज्य में गुरुवार को 30,007 और बुधवार को 31,445 नये मामले दर्ज किए गए थे। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 18,573 मरीजों ने इस बीमारी को मात दी, जिसके बाद इस जानलेवा बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 37 लाख 30 हजार 198 हो गई है। प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस के एक लाख 95 हजार 254 सक्रिय मरीज हैं।

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top