CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Gold Silver Rate Update 16 July 2021: Gold prices trading lower silver started little higher, see the latest rates | Gold Price Today, 16 July 2021: सोना मिल रहा है 7900 रुपये सस्ता! देखिए क्या है 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

Gold, Silver Rate Update, 16 July 2021: गुरुवार को सोना वायदा भारी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुआ. गुरुवार को इंट्रा डे में सोना 48500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर भी गया था. आज सोना अगस्त वायदा 100 रुपये की हल्की कमजोरी के साथ 48300 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. सोना इस हफ्ते अबतक 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है.

इस हफ्ते सोने की चाल (12-16  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                  47774/10 ग्राम
मंगलवार                47889/10 ग्राम
बुधवार                   48299/10 ग्राम
गुरुवार                   48400/10 ग्राम
शुक्रवार                  48306/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

ये भी पढ़ें- Aadhaar Alert: UIDAI ने शुरू किया नया फीचर, बिना इंटरनेट सिर्फ एक SMS से मिलेंगी आधार से जुड़ी ये सेवाएं

बीते हफ्ते सोने की चाल (5-9 जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                 47299/10 ग्राम
मंगलवार               47684/10 ग्राम
बुधवार                  47910/10 ग्राम
गुरुवार                  47721/10 ग्राम
शुक्रवार                 47923/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7900 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 7900 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा गुरुवार को इंट्रा डे में 69889 रुपये प्रति किलो तक गया था, अंत में करीब 280 रुपये की मजबूती के साथ 69680 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।
आज भी चांदी वायदा करीब 100 रुपये की मजबूती दिखा रहा है. इस हफ्ते चांदी अबतक करीब 400 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है. लेकिन एक बार भी 70,000 रुपये के पार क्लोजिंग नहीं हुई है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                69375/किलो
मंगलवार               69081/किलो
बुधवार                  69619/किलो
गुरुवार                 69681/किलो
शुक्रवार                69780/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                70039/किलो
मंगलवार               69512/किलो
बुधवार                  69365/किलो
गुरुवार                  68962/किलो
शुक्रवार                 69297/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 10280 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 69700 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में भी सोना कल महंगा हुआ है. बुधवार को सोना 48155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था, कल रेट 48424 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 1 जुलाई से अबतक सोना 110 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है. जबकि चांदी की कीमतें जुलाई में स्थिर बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Ola Electric Scooter की बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ 499 रुपये में कर सकते हैं बुक, 150 किलोमीटर है रेंज

LIVE TV

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top