CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Gold, Silver Rate Update, 09 July 2021: Gold silver prices open lower again silver dips rs 700 in two days | Gold Price Today, 09 July 2021: 8500 रुपये तक सस्ता मिल रहा है सोना! चांदी दो दिन में 700 रुपये टूटी

Gold, Silver Rate Update, 09 July 2021: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी सुस्ती दिख रही है. हालांकि सोना वायदा अच्छी तेजी के साथ शुरू हुआ था, चांदी में लगातार दूसरा दिन है, जब गिरावट देखी जा रही है.

MCX Gold: गुरुवार को सोने के अगस्त वायदा में काफी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ. इंट्रा डे में सोना वायदा 48290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंचा, लेकिन वहां पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका. अंत में 47910 रुपये पर जाकर बंद हुआ. आज सोना वायदा हल्की बढ़त पर खुला लेकिन अब इसमें सुस्ती देखी जा रही है. इस हफ्ते सोना वायदा करीब 350 रुपये महंगा हुआ है.

ये भी पढ़ें- PM Kisan: अटक जाएंगे 9वीं किस्त के 2000 रुपये, अगर आपने भी कर दी ये गलती, तुरंत करें सुधार

इस हफ्ते सोने की चाल (5-9 जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                 47299/10 ग्राम
मंगलवार               47684/10 ग्राम
बुधवार                  47910/10 ग्राम
गुरुवार                  47721/10 ग्राम
शुक्रवार                47700/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल (28 जून-2 जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                 47008/10 ग्राम
मंगलवार                46555/10 ग्राम
बुधवार                  46839/10 ग्राम
गुरुवार                  47039/10 ग्राम
शुक्रवार                 47285/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8500 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8500 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: गुरुवार को चांदी में फिर बड़ी गिरावट आई, चांदी सितंबर वायदा 400 रुपये की कमजोरी के साथ बंद हुआ. आज इसमें फिर से 300 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. यानी दो दिन में चांदी वायदा 700 रुपये प्रति किलो तक सस्ता हो चुका है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                 70039/किलो
मंगलवार               69512/किलो
बुधवार                  69365/किलो
गुरुवार                  68962/किलो
शुक्रवार                68680/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               68141/किलो
मंगलवार              67232/किलो
बुधवार                68135/किलो
गुरुवार                69402/किलो सितंबर वायदा
शुक्रवार               69118/किलो सितंबर वायदा

चांदी अपने उच्चतम स्तर से  11300 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11300 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 68680 रुपये प्रति किलो पर है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड ये सुपरस्टार्स बन चुके हैं एक बिजनेसमैन, फिल्मों के अलावा भी कमाते हैं करोड़ों

LIVE TV

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top