CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Chanakya Niti stri : quotes vichar thoughts updesh never share your secrets with anybody it will destroy you even men-should-not-tell-these-4-things-their-wife – Astrology in Hindi

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कुछ बातों को हमेशा राज रखना चाहिए। इन बातों को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी के साथ भी इन 4 बातों को शेयर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं किन बातों को हमेशा राज रखना चाहिए…

धन के बारे में

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किसी को भी अपने धन के बारे में नहीं बताना चाहिए। धन की बातें पत्नी से भी नहीं करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति को अपनी पत्नी को कमाई के बारे में पता नहीं चलने देना चाहिए।

धनु, मकर, कुंभ , मिथुन और तुला राशि के लिए महत्वपूर्ण है सावन का महीना, शनि दशा से मुक्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

दान का जिक्र न करें

  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी किसी व्यक्ति को ये नहीं बताना चाहिए कि आपने कितना दान किया है। पत्नी को भी इस बात का पता नहीं होना चाहिए। आचार्य चाणक्य का मानना था कि बुरा वक्त आने पर महिलाएं पति को दान की बात याद दिलाकर भला-बुरा कह सकती हैं।

अपने अपमान के बारे में किसी को न बताएं

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपने हुए अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। पत्नी को भी अपने अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो पत्नी बार- बार आपके साथ हुए अपमान का जिक्र कर आपको ताना देती रहेंगी।

कुछ दिनों बाद विश्राम करेंगे भगवान विष्णु, जानें किन लोगों पर रहती है श्री हरि की विशेष कृपा

अपनी कमजोरी किसी को न बताएं

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपनी कमजोरी किसी को भी नहीं बतानी चाहिए। पत्नी को भी अपनी कमजोरी कभी बताएं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर पति की कमजोरी का पता चल जाए तो वह बात-बात में उसी का हवाला देती है और अपनी जिद मनवा लेती है।

संबंधित खबरें

 

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top