Gold Price Today 2nd June 2021 : सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से चली आ रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी दोनों के भाव गिरे हैं। आज चांदी के भाव में 931 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत मंगलवार के 49319 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 47 रुपये सस्ता होकर 49272 पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 2 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु | 2 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 1 जृन का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49272 | 49319 | -47 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49075 | 49122 | -47 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45133 | 45176 | -43 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36954 | 36989 | -35 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28824 | 28852 | -28 |
Silver 999 | 71482 रुपये प्रति किलो | 72413 रुपये प्रति किलो | -931 रुपये प्रति किलो |
बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। बुधवार को 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 49075 रुपये पर आ गई है। जहां तक 22 कैरेट की बात है तो इसकी कीमत अब 45133 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 36954 रुपये हो गई है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।