CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Gold Price Today, 02 June 2021: gold prices range bound on mcx silver prices lower | Gold Price Today, 02 June 2021: सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का रेट

Gold, Silver Rate Update,  02 June 2021: वायदा बाजार में सोना अब 50,000 रुपये के बेहद करीब पहुंच चुका है. चांदी की कीमतों में भी तेजी है. लेकिन आज इसमें हल्की सी सुस्ती दिख रही है. चांदी अब 72 हजार रुपये के नीचे फिसल गई है. सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है.

MCX Gold: मंगलवार को सोना वायदा एक दायरे में कारोबार करता नजर आया और अंत में सोने का जून वायदा 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. अब सोने का अगस्त वायदा हल्की मजबूती दिखा रहा है. सोने का अगस्त वायदा 49500 के करीब ट्रेड कर रहा है. मई महीने में सोना वायदा 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की शुरुआत, 30 जून तक जमा करना होगा Self Appraisal

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार                  48821/10 ग्राम
मंगलवार                48995/10 ग्राम
बुधवार                   49499/10 ग्राम (अगस्त वायदा, ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार                  48553/10 ग्राम
मंगलवार                48867/10 ग्राम
बुधवार                   48784/10 ग्राम
गुरुवार                   48581/10 ग्राम
शुक्रवार                 48542/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 6700 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना अगस्त वायदा MCX पर 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 6700 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: मंगलवार को चांदी करीब 400 रुपये की मजबूती के साथ 72300 के करीब बंद हुई थी, लेकिन आज चांदी वायदा ने सारी बढ़त गंवा दी है. चांदी वायदा 350 रुपये प्रति किलो की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है. कीमतें 72000 रुपये के नीचे फिसल गई हैं.

इस हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               71898/किलो
मंगलवार              72248/किलो
बुधवार                 71990/किलो

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               71811/किलो
मंगलवार              72140/किलो
बुधवार                 71411/किलो
गुरुवार                71719/किलो
शुक्रवार               71611/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 8000 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7980 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 72000 रुपये प्रति किलो के करीब है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में सुस्ती है. आज सर्राफा बाजार में सोना 49272 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट चल रहा है जबकि कल भाव 49319 रुपये थे. आज चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 71482 रुपये प्रति किलो है, जबकि कल रेट 72413 रुपये थे.

ये भी पढ़ें- रोजाना बचाएं सिर्फ 500 रुपये! रिटायरमेंट से पहले बन जाएंगे करोड़पति, जानिए क्या करना होगा

LIVE TV

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top