पिछले 30 साल में इस साल गोल्ड की सबसे खराब शुरुआत हुई के बाद अब सोने ने रफ्तार पकड़ ली है और इसकी कीमत ऐसे ही बढ़ती रही तो जल्द यह पिछला रिकॉर्ड (56254 रुपये प्रति 10 ग्राम) भी तोड़ देगा। कोरोना की दूसरी लहर के बीच इस हफ्ते सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 796 रुपये तक चढ़ गया।। वहीं, चांदी 885 रुपये महंगी हो गई। अगर मई में अब तक की बात करें तो अप्रैल की तुलना में सोना 1762 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, जबकि चांदी के रेट में 3445 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
यह भी पढ़ें: सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका, 24 से 28 मई के बीच 500 रुपये की मिल रही है छूट, जानें गहने खरीदने से क्यों बेहतर है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
बता दें इधर डेढ़ महीने में आई तेजी के बाद इस साल अब तक सोना महज 1649 रुपये तक ही सस्ता रह गया है। इसके उलट चांदी 3445 रुपये महंगी हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई से 7701 रुपये तक गिर चुका है। वहीं पिछले साल के अपने उच्च भाव से चांदी 4467 रुपये तक सस्ती चुकी है।
मई में अब तक सोने-चांदी की ऐसी रही चाल
तारीख | सोने का सुबह का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम | सोने का शाम का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम | चांदी का सुबह का भाव रुपये प्रति किलोग्राम | चांदी का शाम का भाव रुपये प्रति किलोग्राम |
21 मई 2021 | 48553 | 48553 | 71280 | 71245 |
20 मई 2021 | 48593 | 48534 | 71575 | 71541 |
19 मई 2021 | 48472 | 48177 | 72332 | 71100 |
18 मई 2021 | 48480 | 48419 | 73500 | 73168 |
17 मई 2021 | 48181 | 48146 | 71505 | 71735 |
14 मई 2021 | 47697 | 47757 | 69905 | 70360 |
12 मई 2021 | 47700 | 47764 | 70867 | 70948 |
11 मई 2021 | 47807 | 47789 | 70807 | 70969 |
10 मई 2021 | 47854 | 47788 | 71967 | 71696 |
07 मई 2021 | 47575 | 47484 | 71073 | 70835 |
06 मई 2021 | 47110 | 46992 | 69560 | 69300 |
5 मई 2021 | 46767 | 46753 | 69030 | 68835 |
4 मई 2021 | 46968 | 46968 | 70120 | 70205 |
3 मई 2021 | 46960 | 46900 | 68297 | 68475 |
30 अप्रैल 2021 | 46743 | 46791 | 68350 | 67800 |
31 दिसंबर 2020 | 50123 | 50202 | 67282 | 67383 |
7 अगस्त 2020 | 56254 | 56126 | 76008 | 75013 |
स्रोत: IBJA
आगे इतना हो सकता है भाव
केडिया कमोडिटिज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक कम रेट होने की वजह से लोअर लेबल पर खरीदारी बढ़ रही है। अगर इस वजह से सोने के रेट में उछाल आया था। यह 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 68000 से 72000 के बीच रह सकती है। Source link
FOR ALL UPDATES IN EMPANELMENTS & OTHER UPDATED
GET ALL RELATED NEWS UPDATES IMMEDIATELY BY JOINING THE SOCIAL MEDIA PLATFORMS OF CEV GROP BY CLICKING THE LINK PROVIDED AT THE BOTTOM
JOIN WHATS GROUP OF CTN
JOIN SOCIAL MEDIA PLATFORMS OF CEV INDIA FOR ALL UPDATES RELATED TO THE PROFESSION
FACEBOOK PAGE CEV INDIA, TELEGRAM GROUP, YOUTUBE CHANNEL
Disclaimer : |
We take all possible care for accurate & authentic news/empanelment/tender information, however, Users are requested to refer Original source of the Notice / Tender Document published by the Issuing Agency before taking any call regarding this tender. |