CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Coronavirus Covid 19 Cases Death Lockdown Today In India Live Updates News On May 23rd 2021 Black Fungus – Coronavirus Live: एक बार फिर राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- एक तो महामारी, उस पर प्रधान अहंकारी

12:33 PM, 23-May-2021

राहुल गांधी का तंज, कहा- एक तो महामारी, उस पर प्रधान अहंकारी

राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि एक तो महामारी और उस पर प्रधान अहंकारी।

12:23 PM, 23-May-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिली वैक्सीन की 21.80 करोड़ खुराकें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 21.80 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.90 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

12:11 PM, 23-May-2021

31 मई तक दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में 31 मई तक लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1600 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और 31 मई से धीरे-धीरे अनलॉक करना शुरू करेंगे।

11:51 AM, 23-May-2021

दिल्ली पुलिस ने शुरू की कोरोना रक्षक पहल

दिल्ली पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने और कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कोरोना रक्षक पहल की शुरुआत की है। पुलिस ने कहा कि हम उन लोगों को फूल दे रहे हैं, जो कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

11:40 AM, 23-May-2021

मध्यप्रदेश: घूमने के मकसद से बाहर निकले लोगों का रैंडम टेस्ट कर रही पुलिस

भोपाल में पुलिस घूमने के मकसद से निकले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट करा रही है। पुलिस ने कहा कि जो लोग निकल रहे हैं हम उनका टेस्ट करा रहे हैं और वापस भेज रहे हैं। जो जरूरी काम से निकले हैं उन्हें जाने दिया जा रहा है, जो घूमने निकले हैं उनका चालान भी काट रहे हैं।

11:38 AM, 23-May-2021

मध्यप्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 4.26 फीसदी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। आज की पॉजिटिविटी 4.26% है। आज 3,375 पॉजिटिव मामले आए हैं। रिकवर होकर घर जाने वालों की संख्या 7,587 है। रिकवरी रेट 91.5% हो गई है।

11:33 AM, 23-May-2021

उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले घटे

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि प्रदेश में आज कोरोना के 4,800 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की संख्या 84,800 है। पिछले 20 दिनों में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2.6 लाख से गिरकर 84800 हो गए हैं।

11:22 AM, 23-May-2021

कर्नाटक: सात जून तक लॉकडाउन

कर्नाटक के हुबली में लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान दिखीं। राज्य में सात जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

11:13 AM, 23-May-2021

एवरेस्ट पर पहुंचा कोरोना वायरस, 100 से अधिक पर्वतारोही संक्रमित

कोरोना वायरस ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भी अपने पांव पसार दिए हैं। पर्वतारोहण से जुड़े एक विशेषज्ञ के अनुसार कम से कम 100 पर्वतारोही और सहयोगीकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है हालांकि नेपाल के अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

11:00 AM, 23-May-2021

जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें और सड़कें रही बंद

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ‘कोरोन कर्फ्यू’ के दौरान सड़कें सुनसान और दुकानें बंद रहीं। 24 मई सुबह सात बजे तक जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लगाए गए ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 31 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

10:47 AM, 23-May-2021

ओडिशा में वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

भुवनेश्वर में लॉकडाउन जारी है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। राज्य में 19 मई से एक जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

10:36 AM, 23-May-2021

बंगलूरू में दो लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर का कालाबाजारी के जुर्म में किया गिरफ्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में पुलिस ने दो लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करते हुई गिरफ्तार किया है। इन दोनों लोगों के पास पांच ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए गए हैं।

10:21 AM, 23-May-2021

जो लोग बच गए हैं, उन्हें हो सकता है तीसरी लहर में कोरोना – एम्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के महामारी रोग विभाग के डा. आनंद कृष्णन का कहना है कि तीसरी लहर में भी यही होगा, जो बचे हैं, उनमें संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा रहेगी। डा. कृष्णन के अनुसार इसलिए यह खतरा गांव और छोटे बच्चों पर अधिक रहेगा। डॉ. कृष्णन का कहना है कि वायरस के दो स्वभाव हैं। पहला संक्रमण फैलाएगा और दूसरा उसके वैरिएंट आएंगे। इसलिए इसका खतरा बढ़ने की संभावना हमेशा रहती है। सरकार को अभी से ध्यान देना चाहिए।

10:04 AM, 23-May-2021

जम्मू-कश्मीर में 100 साल की बुजुर्ग महिला के वैक्सीन लेने के बाद भारतीय सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना ने जानकारी दी कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 100 साल से ज्यादा उम्र वाली महिला को सम्मानित किया। हाल ही में बुजुर्ग महिला कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली थी।

09:48 AM, 23-May-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2.40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3741 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। इसके अलावा एक दिन में 3,55,102 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं।

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top