CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

Gold Price Today 09 June 2021: gold prices trading in range silver is also trading lower | Gold Price Today, 09 June 2021: सोना खरीदने का यही है मौका, 7000 रुपये तक मिल रहा है सस्ता! देखिए ताजा रेट

Gold, Silver Rate Update, 09 June 2021: सोने और चांदी की कीमतों में आजकल काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि मंगलवार को सोना करीब करीब फ्लैट ही बंद हुआ, चांदी की कीमतों में भी ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला.

MCX Gold: सोना का अगस्त वायदा 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर टिका हुआ है. मंगलवार को सोने के अगस्त वायदा में एक दायरे में कारोबार हुआ. आज भी सोना एक छोटे से दायरे में ही ट्रेड करता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA एरियर पर बड़ी खबर! 1 जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता ही मिलेगा

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                  49143/10 ग्राम
मंगलवार                49127/10 ग्राम
बुधवार                   49150/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार                  48821/10 ग्राम
मंगलवार                48995/10 ग्राम
बुधवार                   49601/10 ग्राम (अगस्त वायदा)
गुरुवार                   48677/10 ग्राम (अगस्त वायदा)
शुक्रवार                  48994/10 ग्राम (अगस्त वायदा)

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7100 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 49150 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 7100 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी में आज उतार चढ़ाव के साथ शुरुआत हुई है. चांदी वायदा के रेट 71200 के आस-पास ट्रेड करते नजर आ रहे हैं. मंगलवार को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दिखी थी, चांदी वायदा करीब 600 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज चांदी वायदा हल्की उठापटक के साथ कारोबार कर रहा है.

इस हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               71817/किलो
मंगलवार              71231/किलो
बुधवार                 71166/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)
सोमवार               71898/किलो
मंगलवार              72248/किलो
बुधवार                 72678/किलो
गुरुवार                 70810/किलो
शुक्रवार               71539/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 8880 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8880 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 71100 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में रेट 

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, आज सर्राफा बाजार में सोना 49039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि कल रेट 49031 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. लेकिन चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. चांदी का रेट आज 70915 प्रति किलो है, जो कि कल 71331 रुपये प्रति किलो था.

ये भी पढ़ें- ‘मिलावट बंद कर दी, इसलिए महंगा है सरसों का तेल’, बढ़ती कीमतों पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया जवाब

LIVE TV

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top