CTN PRESS

CTN PRESS

NEWS & BLOGS EXCLUCIVELY FOR INFORMATION TO ENGINEERS & VALUERS COMMUNITY

India Coronavirus Covid 19 Cases Today Live Updates News On 13th May 2021: Corona Death Lockdown Oxygen Shortage Vaccination Delhi Mp Up Vaccine Karnataka – Corona Live: मणिपुर के भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन

08:20 PM, 13-May-2021

मणिपुर के भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन

मणिपुर के भाजपा प्रमुख प्रोफेसर एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। उन्होंने इम्फाल के शिजा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

08:05 PM, 13-May-2021

कोरोना के चलते कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा स्थगितकोरोना की दूसरी लहर के चलते कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

कोरोना की दूसरी लहर के चलते कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

07:48 PM, 13-May-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35297 मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35,297 मामले सामने आए हैं और 344 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 34,057 लोग स्वस्थ भी हुए।

07:44 PM, 13-May-2021

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,687 नए मामले

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,687 नए मामले सामने आए हैं और 159 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 12,929 लोग स्वस्थ भी हुए।

07:33 PM, 13-May-2021

यूपी में ऑक्सीजन की सप्लाई युद्धस्तर पर चल रही है: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की सप्लाई युद्धस्तर पर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना मामले भी घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में भी मास्क लगाकर रहें। उन्होंने आगे कहा कि हम प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने शुरू किए गए हैं। जिसमें से प्रधानमंत्री केयर फंड से 161 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, 20,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदेश के अंदर वितरित किए गए हैं।

07:11 PM, 13-May-2021

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7127 नए मामले

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7127 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 5748 लोग स्वस्थ भी हुए।

06:43 PM, 13-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,955 मामले सामने आए

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,955 मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 33,733 लोग स्वस्थ भी हुए। राज्य में अब भी कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 4,38,913 बनी हुई है।

06:37 PM, 13-May-2021

महाराष्ट्र अब भी सबसे अधिक प्रभावित राज्य : डॉ. हर्षवर्धन

कोरोना संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को एक बैठक की। इस बैठक में देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र अब भी सबसे अधिक प्रभावित राज्य है हालांकि  27 अप्रैल से गिरावट का रुख देख रहे हैं लेकिन फिर भी राज्य में प्रतिदिन लगभग 50,000 नए मामले आ रहे हैं। वहीं 8 मई से राजस्थान में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी जा रही है जबकि रोज मरने वालों की संख्या 150 से अधिक हो गई है।

केरल में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं : डॉ. हर्षवर्धन

केरल के सभी जिले 15 अप्रैल से मामले बढ़ने लगे हैं। दैनिक नई मौतों में वृद्धि हुई है। मार्च 2021 से कर्नाटक में रोज नए मामलों में तेजी दिखाई दे रही है जहां कि राजधानी बंगलूरू सबसे ज्यादा प्रभावित है।

06:29 PM, 13-May-2021

प्रख्यात मूर्तिकार कनक मूर्ति का कोरोना से निधन

देश के प्रख्यात मूर्तिकार कनक मूर्ति का कोरोना के कारण बंगलूरू के एक अस्पताल में निधन हो गया है।

05:40 PM, 13-May-2021

टीके की कमी पर बोले सदानंद गौड़ा- क्या खुद को फांसी पर लटका लें?

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को जानना चाहा कि क्या सरकार में बैठे लोगों को टीके के उत्पादन में नाकामी की वजह से खुद को फांसी पर लटका लेना चाहिए? गौड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा कि अदालत ने अच्छी मंशा से कहा है कि देश में सबको टीका लगवाना चाहिए। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर अदालत कल कहती है कि आपको इतने (टीके) देने हैं और यह अगर न बन पाए, तो क्या हमें खुद को फांसी पर लटका लेना चाहिए ?

04:50 PM, 13-May-2021

भारत में अगले हफ्ते से स्पुतनिक वैक्सीन की बिक्री शुरू

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि भारत में अगले हफ्ते से स्पुतनिक वैक्सीन की बिक्री शुरू हो जाएगी और यह बाजार में भी उपलब्ध होगी।

04:27 PM, 13-May-2021

देश के 187 जिलों में 2 सप्ताह से मामलों में गिरावट जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 187 जिलों में 2 सप्ताह से मामलों में गिरावट जारी है जो कि राहत की खबर है।

04:23 PM, 13-May-2021

17 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

04:19 PM, 13-May-2021

10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से ज्यादा है : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है।

04:18 PM, 13-May-2021

देश में 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट चार राज्यों में है।

Source link

error: Content is protected !!
Scroll to Top